चुनाव के तहत डिस्पैच, रिसीविंग, मतगणना और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की 

रामगढ़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डिस्पैच, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापति तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई। रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में डिस्पैच एवं रिसीविंग केंद्रों की व्यवस्था, मतगणना स्थल की तैयारी, सुरक्षा प्रबंधन, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिस्पैच एवं रिसीविंग प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित किया जाए तथा मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

सामान्य प्रेक्षक ने भी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

By Admin

error: Content is protected !!