रामगढ़: विधायक ममता देवी ने सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बजरंग महतो भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में विधायक ममता देवी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना और समस्याओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में व्याप्त कई समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, अधिकतर दवाएं उपलब्ध न होना और साफ-सफाई में कमी की शिकायत की गई।
इन समस्याओं पर विधायक ममता देवी ने अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट को त्वरित निदान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।