विकास का मार्ग प्रशस्त करती है सड़कें, हर गांव की उन्नति हमारा लक्ष्य : सुनीता चौधरी

रामगढ़: गोला प्रखंड अंतर्गत पूरुबडीह पंचायत में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरवाटांड से मुख्य मार्ग तक पीसीएस पथ निर्माण का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुनीता चौधरी के द्वारा किया गया। उन्होंने भूमिपूजन के उपरांत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर पथ की आधारशिला रखी। अवसर पर उन्होंनेन कहा कि गांव की सड़क निर्माण से गांव का विकास होता है। सड़क विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। हर गांव की उन्नति हमारा लक्ष्य है। आगेउन्होंने कहा कि अब सड़क बन जाने के बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। वहीं उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिया।

इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा गीत गाकर मुख्य अथिति का स्वागत भी किया गया।

बताया जाता है कि झारखण्ड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जिला अनाबद्ध मद अन्तर्गत पीसीसी पथ का निर्माण प्राक्कलित राशि 6.90828 लाख की लागत से किया जाएगा।

मौके पर आजसू प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो, विद्यालय प्राचार्य महेंद्र महतो, संवेदक मो. सतार अंसारी सहित विशु रजवार, रणधीर बसेरिया, कुंदन कुशवाहा, विक्की कुमार, सावित्री देवी, सुरति देवी, सीता देवी, संगीता देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, कुलेश्वरी देवी, महेंदी मुंडा वार्ड सदस्य, पूजा देवी, गीता देवी संयोजिका सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!