रामगढ़: पुलिस ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड निवासी सुजीत डोम को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से पुलिस ने देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली और एक खाली मैगजीन बरामद किया गया है।

भुरकुंडा ओपी में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होली के दिन भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड में आपसी विवाद में सुजीत डोम द्वारा पिस्टल दिखाकर माहौल खराब किया गया था। जिसपर कारवाई करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 5 मार्च की रात छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर से एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली और खाली मैगजीन बरामद किया गया।

इस संदर्भ में पतरातु थाना (भुरकुंडा) में कांड संख्या 55/2026, दिनांक 06/03/26 धारा 25 (1-B) a/26 arms act दर्ज किया गया है। जबकि पिस्टल का भय दिखाने और माहौल खराब करने को लेकर 5 मार्च को कांड संख्या 53/2026, धारा 126(2)/115(2)/ 109 (1)/ 352/351(2) bns 2023 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुजीत डोम राहुल दुबे गैंग के लिए काम करता है। इससे पूर्व भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी के मामले जेल गया था। इधर, बीते 10 दिसंबर को वह जमानत पर बाहर आया था और दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त का पुराना इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुका है। 

छापामारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार,  पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू शर्मा, दिनेश्वर प्रसाद मेहता सदलबल शामिल थे 

By Admin

error: Content is protected !!