रामगढ़: सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ जयंत जेरोम लकड़ा का निधन शुक्रवार को रांची के मेदांता अस्पताल रांची में निधन हो गया। इसकी जानकारी पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की‌। इस उन्होंने स्वर्गीय जयंत जेरोम लकड़ा के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है।प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सदर जयंत जेरोम लकड़ा के निधन पल समाहरणालय सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। साथ ही जिला एवं प्रखंड के अन्य कार्यालयों में भी शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक व्यक्त करनेवालों में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो सहित अन्य शामिल हैं।

 

By Admin

error: Content is protected !!