रामगढ़: जिला के नये पुलिस कप्तान एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं  जिला पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निवर्तमान एसपी अजय कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया और औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें प्रभार सौंपा।

नये एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी कि रामगढ़ की जनता को संवेदनशील, जवाबदेह और प्रोफेशनल पुलिसिंग प्रदान करना है। जिससे आम जनता और पुलिस के बीच संबंध बेहतर हो। दोनों ने विश्वास की भावना मजबूत रहे। वहीं उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम को लेकर पूरा प्रयास रहेगा। संगठित अपराध के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन और पीड़ितों कम से कम समय में न्याय दिलाने की पूरी कोशिश रहेगी । 

बताते चलें कि एसपी मुकेश कुमार लुनायत 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सरायकेला खरसावां में बतौर एसपी पदस्थापित थे। 

By Admin

error: Content is protected !!