रांची: संगठन की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंगलवार को रांची पश्चिमी ग्रामीण जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में सम्मानित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और विधायक नवीन जायसवाल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण को रेखांकित किया गया। उनके अनुभव को पार्टी की महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए कहा गया कि उनका योगदान नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो बाजपेयी और पूर्व विधायक समरी लाल शामिल हुए। इनके अलावा मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू, सुरेंद्र महतो, नसीब लाल महतो और सुकेश तिवारी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

