रांंची: शारदीय नवरात्र पर राजधानी रांची मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर प्रतीत हो रही है। जगह-जगह भव्य और आकर्षक पंडालों में माता रानी का दरबार सज गया है। मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

मेन रोड रांची का दुर्गा पूजा पंडाल

षष्ठी पर राजधानी रांंची के कई पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन हुआ और प्रतिमाओं के पट खोले गये। मेन रोड रांंची, बकरी बाजार, बरियातू, रातू रोड, किशोरगंज, हरमू, अरगोड़ा, डोरंडा, बूटी मोड़ पर भव्य और आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं।

बकरी बाजार का पंडाल
Ranchi colored in devotion to Maa Durga
बरियातू का पूजा पंडाल

बेहतरीन विद्युत सज्जा का नजारा देखने को मिल रहा है। पूजा समितियां व्यवस्था में तत्परता से जुटी हुई दिख रही हैं।
वहीं पूजा को लेकर चौक-चौराहों से लेकर बाजारों में रौनक काफी बढ़ गई है। जगह-जगह बजते भक्तीगीत वातावरण में भक्ति और आस्था की मिठास घोल रहे।

हरमू का पूजा पंडाल
खेलगांव में बना पूजा पंडाल

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सजग दिख रही है। मुख्य जगहों पर पुलिस के जवान तैनात देखे जा रहे हैं। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पूरी चौकसी बरती जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!