नौवीं बार अध्यक्ष बने विनय सिंह, मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल बने

रांची: बिहार क्लब में रविवार को रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शंकर दुबे और संचालन नंद किशोर सिंह चंदेल ने किया। बैठक के दौरान रांची महानगर काली पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। नौवीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनय सिंह को बनाया गया।

अवसर पर अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि रांची महानगर काली पूजा समिति हर वर्ष नई पूजा समितियों को जोड़ती जा रही है। काली पूजा के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति उसके निदान हेतु संभव प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। वहीं मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए धूमधाम से मां काली की पूजा करनी है। रांची प्रशासन और सरकार से वार्ता कर समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

रांची महानगर काली पूजा समिति में मार्गदर्शक राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, अध्यक्ष विनय सिंहमुख्य संरक्षक आलोक दुबे, मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल, वरिष्ठ संरक्षक शंकर दुबे, रवि कुमार पिंकू, अंगद सिंह, बिंदुल वर्मा, महेश सोनी, उज्जवल सिन्हा, मंटू वर्मा, अमरनाथ सरकार, मनोज कुमार पप्पू, संरक्षक श्रीराम सिंह, दीपू सिंह, उत्तम यादव, रौशन लाल यादव उर्फ बंटी यादव, दीपक ओझा, हरि सिंह, उमेश सिंह, विकास जयसवाल, महेश चंद्रा, विजय वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रियांश चीकू, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, बिट्टू सिंह, नवरत्न साव, सचिन मिर्धा, राहुल कुमार, पप्पू वर्मा, गोकुल कुमार, अभिषेक पांडे, विवेक घोष, महासचिव विश्वेष तिवारी, सचिव विनोद सोनी, लखन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, गौतम प्रभाकर, कन्हैया सोनी, पंकज सिंह, पंकज सिंह, राणा रणधीर सिंह, धन्जु नायक, अनूप साहू, अभिषेक पांडे,  मन्नू कुमार, रवि कुमार, सह संयोजक कुमार बंटी, अजीत सिंह टिंकू, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा और गोकुल कुमार शामिल हैं।

 

By Admin

error: Content is protected !!