Ranchi MLA's effigy burnt, expressed protestRanchi MLA's effigy burnt, expressed protest

रांची: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर गांव में दुर्गा हांसदा के नेतृत्व में भाजपा नेता सह रांची विधानसभा के विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह का पुतला दहन गुरुवार को किया गया।

बताया गया कि बीते दिनों 21 मार्च 2023 को अखबारों में सरकारी विज्ञापन के रूप में संथाली भाषा के ओल चिकी लिपि में दिए गए भाषा को भाजपा नेता सह रांची विधानसभा के विधायक सी.पी. सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुचित भाषा बताया गया है। जिसके विरोध में संथाल समाज के सदस्यों ने विधायक सी.पी. सिंह द्वारा दिए गए बयान की कड़ी शब्दों में घोर निंदा करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान संथाल समाज बुढ़मू प्रखण्ड के द्वारा विधायक सी.पी. सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर  पुतला दहन किया गया। साथ ही संथाल समाज से माफी मांगने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर संथाली गांव में भाजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से मुर्सिंगलाल हांसदा, छटु हांसदा, दुर्गा हांसदा, सूरज मरांडी, प्रमोद सोरेन, कार्तिक टुडू, निर्मल मुर्मू , बेनिराम मुर्मू, अजय सोरेन, बहालाल सोरेन, चोपे सोरेन, अजय सोरेन, राम मुर्मू, कमलेश मुर्मू, बाबूराम मांझी, रुगुम मांझी, मनीष हांसदा, सुदामा सोरेन, विदेश मुर्मू, सोमरा सोरेन, बाहालाल मुर्मू , राहुल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!