रांची: राजधानी रांंची के नये SSP चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को पदभार संभाला। निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं देते हुए पदभार ग्रहण कराया।
इस दौरान चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि रांंची की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 24 घंटे उपलब्ध हूँ। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस हर चुनौती से निबटेगी।
बताते चलें कि चंदन कुमार सिन्हा इससे पूर्व पलामू के एसपी रहे हैं। रिष्मा रमेशन को पलामू एसपी बनाए जाने के बाद से चंदन कुमार सिन्हा पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे। वहीं निवर्तमान एसएसपी किशोर किशोर जमशेदपुर के एसएसपी नियुक्त किये गए हैं। जबकि जमशेदपुर के निवर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार फिलहाल प्रतिक्षारत हैं।