रांची: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदाग में बीते चार फरवरी को अंसुल अपार्टमेंट के सामने निर्माणधीन बिल्डिंग से बरामद शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान वसीम मंसूरी पिता जसीम मंसूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वसीम की हत्या के आरोप में उसके साथी पुंदाग निवासी शाहिद अंसारी और उसके साथी दिलशाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते चार फरवरी को अंसुल अपार्टमेन्ट के सामने निर्माणधीन अपार्टमेन्ट के लिफ्ट के नीचे जमे पानी में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।सत्यापन के क्रम में शव की पहचान उसी अपार्टमेंट में पेंट पुट्टी का काम करने वाले वसीम मंसुरी के रूप में की गई, जो दिनांक-02/02/2026 से लापता था। शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ। घटना के संबध में मृतक के पिता जसीम मंसूरी, के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बेटे के साथ पेन्ट-पुटटी का काम करने वाले उसके साथी और अन्य अज्ञात को नामदज करते हुए जगरनाथपुर (पुन्दाग ओ०पी०) थाना में काण्ड दर्ज करवाया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान टीम ने कांड में संलिप्त दो अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकु, डंडा और घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने गये जिन्स सर्ट को बरामद किया गया है। हिरासत में लिये गये अभियुक्तों से पुछताछ करने पर शाहिद अंसारी के द्वारा बताया गया कि मृतक वसीम मंसुरी की बहन के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। जिसके उजागर हो जाने के कारण उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वसीम की हत्या की योजना बनाई।

बीते दो फरवरी को वसीम मसूरी को काम करने के बहाने बुलाकर लाजपतनगर पुन्दाग के अंन्सूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट के प्रथम तल्लें के रूम में चाकू और लाठी से वार कर हत्या कर दिया और शव छुपाने की नीयत से उसी अपार्टमेंट में लिफ्ट के लिए ग्राउण्ड फ्लोर के पानी भरे गड्‌डे में फेंक दिया ।

 

By Admin

error: Content is protected !!