रांची: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने दशमफॉल थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह और बूंडू थाना क्षेत्र के एदलहातु में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। अभियान के क्रम में मुर्गीडीह में तकरीबन दो एकड़ में लगे अफीम की बीज को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किया गया। वहीं पुलिस बल ने एदलहातु लगभग एक में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया।
बताया जाता है कि यहां जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाया। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।