बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बिरसा शाखा की बैठक सीसीएल बिरसा परियोजना की कैंटीन में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिरसा शाखा सचिव कंचन मांझी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव उपस्थित थे।
मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि मजदूरों का संडे किसी भी हाल में नहीं कटने दिया जाएगा। मजदूर एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दें। जिससे सीसीएल प्रबंधन को मजदूरों के आगे झुकना पड़ेगा।
मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, चरका करमाली, डॉ जी आर भगत, कंचन मांझी, लालो महतो, महादेव बेसरा, विश्वनाथ मांझी, महेश गिरी, संजय कुमार यादव, वाल्मिकी यादव, अमीर चन्द राम, विश्वनाथ शर्मा, विशुन देव राम, मोती बेदिया, मुकेश मांझी, अरूण, लखन करमाली, दिलीप महतो, बब्लू सोरेन, आशा मुर्मू, संजय पांसी, मालती देवी, अजय कुमार मिश्रा, द्वारिका सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।