उरीमारी(हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व इंदिरा गांधी जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राजू यादव ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आन्दोलन में इंदिरा गांधी ने अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू का साथ दिया और कदम से कदम मिलाकर संघर्ष किया।वह एक साहसी और दूरदर्शी महिला नेत्री थीं। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री को साहसिक निर्णयों के कारण आज भारत की आयरन लेडी के नाम से याद किया जाता है।
मौके पर आरसीएमयू उरीमारी के शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, उरीमारी/बिरसा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, एससी एसटी ओबीसी काउंसिल सचिव गणेश राम, डॉ. जीआर भगत, तालो बेसरा, वाल्मिकी यादव, टहल गोप, केसी डे, जटरू बेसरा, चंदू जायसवाल, बिनोद मुंडा, रामा उरांव, कजरी उरांव, सुखदेव सोरेन, सीबू हेंब्रम, सतीश कुमार, दीपक यादव, राजू पासवान, शिवकुमार बेदिया, बिनोद प्रजापति, राधे श्याम बैठा, पप्पू यादव, राकेश कुमार, चुतुल पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।