रामगढ़: भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर रविदास संगठन एकता संघ के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी का अध्यक्ष फूलू प्रसाद के द्वारा बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। इसके उपरांत सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि महानायक भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए जाति एवं छुआछूत एवं भेदभाव का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने अपना सारा जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलित वर्गों के उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश की।

अवसर पर रविदास संगठन एकता संघ के द्वारा आगामी 2 फरवरी को रविदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें एक नई कमेटी का गठन किया गया।  जिसमें अध्यक्ष फुलु प्रसाद, उपाध्यक्ष भोला रविदास, संरक्षक केके पंचायत मुखिया रीता कुमारी, तेज नारायण राम, गोपाल राम, सचिव बालचंद राम, उप सचिव सचित राम, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला मेहरा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजनाथ राम, संगठन मंत्री सुनील कुमार सहायक संगठन मंत्री अरविंद कुमार, उप सचिव बालचंद कुमार उपसचिव बजरंग राम चुने गए। 

By Admin

error: Content is protected !!