रामगढ़: रविदास संगठन एकता संघ सयाल के तत्वावधान में शनिवार को अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड निवासी मनीष कुमार को जेपीएससी की परीक्षा में 213 रैंक लाकर डीएसपी पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि खजांची राम, वीरेंद्र पासवान, सयाल उतरी पंचायत के उप मुखिया विमलेश कुमार, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, अनूप सिंह उपस्थित थे।

समारोह में सर्वप्रथम मनीष कुमार एवं अतिथियों के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि सयाल केके पंचायत के मुखिया रीता कुमारी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच का युवा झारखंड में डीएसपी के पद पर चयनित हुआ है। समाज के अन्य युवाओं को मनीष से प्रेरणा लेना चाहिए कि कड़ी मेहनत और लगन से वे भी सफलता अर्जित कर सकते हैं।

वहीं डीएसपी पद पर चयनित मनीष कुमार ने कहा कि यह सफलता मेरे अकेले की नहीं है। यह उपलब्धि मां के त्याग और आप सबों के आशीर्वाद का प्रतिफल है।

इस दौरान मनीष ने अपने संघर्ष को साझा करते हुए कहा कि शुरुआती पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई। नवोदय विद्यालय में ज्यादातर छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में ना चाहते हुए भी उन्होंने साइंस से इंजीनियरिंग तैयारी शुरू की। इस दौरान  असफलता का मुंह देखना भी पड़ा। इसी बीच एक रिश्तेदार के से सिविल परीक्षाओं के बारे में चर्चा हुई। जिसके बाद मनीष ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में मनीष 6 अंक के अंतर से चूक गए। जबकि दूसरे प्रयास में सफलता अर्जित कर ली। मनीष ने कहा कि आज के युवा सोशल मीडिया पर अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। समय का सदुपयोग, कड़ी मेहनत और लगन से व्यक्ति हर वह मुकाम हासिल कर सकता है जो वह चाहता है।

सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा मनीष कुमार को फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं अंत में रविदास संगठन एकता संघ सयाल के द्वारा एक प्रतीक चिन्ह भी यादगार स्वरूप दिया गया। बताते चले कि मनीष कुमार की मां सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सयाल परियोजना में कार्यरत है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से समाज के पूर्व अध्यक्ष राम अवतार राम, संरक्षक तेज नारायण राम, रामजी राम, सचिव गोपाल राम, उपाध्यक्ष भोला रविदास, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमित मेहरा, जितेंद्र कुमार दास, अशोक दास, रवि कुमार, रविंद्र राम, जितेंद्र राम, रितेश राम, शंकर कुमार, सूरज कुमार, फूलचंद कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, सिकंदर राम, बालेश्वर राम, रंजीत राम, रामचंद्र राम, प्रभु पासवान, आरपी चौहान, रेणु करमाली, रीना देवी, सरिता कुमारी, इन्द्रदेव पासवान, रामचन्द्र राम, भोला नाथ, सुचित राम, सुनील कुमार, जितेंद्र राम, अरविन्द राम सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!