Rayat Visthapit Morcha protested against the notice issued by CCLprotested against the notice issued by CCL

बड़कागांव: रैयत विस्थापित मोर्चा उरीमारी शाखा की बैठक रसका टोला में हुई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष जुरा सोरेन एवं संचालन विजय सोरेन ने किया। बैठक में सीसीएल प्रबंधन बिरसा परियोजना द्वारा ग्रामीणों को पुनर्वास, विस्थापन एवं घर मापी को लेकर नोटिस पर चर्चा की गई। साथ ही सीसीएल प्रबंधन के इस नोटिस का ग्रामीणों ने खुलकर विरोध जताया।

मौके पर रैविमो के शाखा अध्यक्ष जूरा सोरेन ने कहा कि जब तक रसका टोला के ग्रामीणों को नौकरी एवं मुआवजा सीसीएल प्रबंधन द्वारा नही दिया जाता है। तब तक रसका टोला का घर का मापी नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – भुरकुंडा में बंद पोखरिया खदान से मिला स्थानीय युवक का शव

बैठक में मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा बरका सयाल के क्षेत्रीय सचिव मोहन सोरेन, लुदवा टुडू, दकलू टुडू, मठु टुडू, मनोज सोरेन, रवि सोरेन, जतरू सोरेन, मुंशी मांझी, गुप्ता सोरेन, जयपाल सोरेन, राजू टुडू, राजेश मुर्मू, मनीराम मरांडी, कमलेश सोरेन, प्रकाश हेम्ब्रोम, गोपाल सोरेन, सरजू सोरेन, विजय टुडू, राहुल सोरेन, सुनील सोरेन, महादेव सोरेन, गुड्डू मुर्मू, चेतलाल मरांडी, बबलू मरांडी, सोमरा हंसदा, प्रेम मरांडी, सूरज हेम्ब्रोम, अजय सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!