मनोहरपुर (प.सिंहभूम): चिड़िया पंचायत अंतर्गत लोड़ो गांव स्थित उत्कर्मित मध्य विद्यालय अंकुवा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। सीआरपी पर्यवेक्षक सुभाष मंडल की देख-रेख में सत्र 2024 से 2027 हेतु 16 सदस्यीय का प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष रोयदास सुरीन और उपाध्यक्ष पालो सुरीन को मनोनीत किया गया। इससे पूर्व सीआरपी मंडल जी ने समिति गठन की प्रकिया सदस्यों की भूमिका और कर्तव्यों को विस्तार से बताया।
वहीं समिति सदस्यों के बीच ही स्कूल में एमडीएम के सफलतापूर्वक संचालित हेतु सरस्वती वाहनी माता समिति के संयोजिका चिपरी अंगरिया और उप संयोजिका जानकी सुरीन को बनाया गया ।
मौके पर मंगल सुरीन पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राजेश पूर्ति, डाकुवा सुनील अंगरिया, टिकून सिंह पूर्ति, बाबूलाल सुरीन, कृष्ण गोप, प्रधान पूर्ति, किशोर अंगरिया, अनीश नाग, सोमा समद सहित अन्य मोजूद थे।