अध्यक्ष सूरज बेसरा और सचिव बहादुर मांझी बने
बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक उत्क्रमित प्रथामिक विद्यालय जोजो टोला में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मोहन सोरेन एवं संचालन विश्राम सोरेन ने किया। बैठक में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय कार्य समिति के निर्देशानुसार कर्णपुरा परगना की पुराने समिति को भंग करते हुए नए समिति का पुर्नगठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव बहादुर मांझी, कोषाध्यक्ष बिनोद बेसरा, संगठन मंत्री बिरसा टुडू, उपाध्यक्ष विश्राम सोरेन, जगदीश टुडू, राजेन्द्र सोरेन, सन्नी सोरेन, सोनाराम मांझी, मोहन सोरेन, संजय टुडू, सह सचिव पप्पू मांझी, उदन सोरेन, राजू मांझी, छोटे लाल मांझी, लाल बहादुर मांझी, अजय बेसरा, लालधारी मुर्मू, सूरज सोरेन, जुरा सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, सुखराम बेसरा का चयन किया गया। इस दौरान प्रवेक्षक के रुप में गहन बेसरा एवं मुर्सिंगलाल हंसदा उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य रूप से सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, संजय टुडू, सुरेश मुर्मू, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, बिरसा टुडू, अजय बेसरा, बिनोद बेसरा, लाल बहादुर मांझी, मानाराम टुडू, मिश्रीलाल मांझी, जगदीश मांझी, राजेन्द्र सोरेन, दिनेश सोरेन, मनुलाल सोरेन, राजू मांझी, पप्पु लाल मांझी, जूरा सोरेन, रामकुमार सोरेन, राजू बेसरा, छटु हंसदा, रमेश टुडू, धानो मरांडी, बेनीलाल मांझी, सुरेन्द्र मुर्मू, मंटू टुडू, जुगल सोरेन, गोविन्द टुडू, निरसा मरांडी, मताड़ मांझी, भिखु मांझी, मोहन मांझी, मनोज मुर्मू, भुनेश्वर मांझी, श्रीलाल मांझी, रूपु देवी, चांदनी देवी, शांति देवी, संजू सोरेन, शीला देवी, अनीता हंसदा, सोहन देवी, श्रीमुनी देवी, मंझली देवी, सीतामुनी देवी, लालमुनि देवी, पुनम देवी सहित कई लोग मौजूद थे।