रामगढ़: पतरातु प्रखंड के हेसला पंचायत में शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान दिनभर गहमागहमी के हालात बने रहे। सुबह 11 बजे बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासन ने जनतानगर में कई क्वार्टरों को खाली कराया। निजी रूप से किए गए कई निर्माण ध्वस्त किए गए। इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की भी होती रही। लोग नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध करते रहे। इस बीच अधिकारियों ने कोर्ट के हवाला देते हुए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करते हुए जगह खाली करने का भी निर्देश दिया। 

दोपहर बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा और रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें आवेदन देते हुए बचाव की गुहार लगाई। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगे। अभियान में बांधा उत्पादन होते देख पुलिस ने प्रदर्शन करते नेता को हिरासत में ले लिया। जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से अभियान जारी रहने की बात कही जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!