• लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने सोहन लाल मेहता
• सचिव गिन्नी वर्मा और कोषाध्यक्ष बने सबुर महतो
बड़कागांव: केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव की पुनर्गठन चुनाव हरली विवाह मंडप में आयोजित किया गया। चुनाव में झारखंड सरकार के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की अध्यक्षता एवं चुनाव आयोग अध्यक्ष पूर्व मुखिया महेंद्र महतो की देखरेख में संपन्न हुआ।
चुनावी कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं केशव नाथ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम 33 गांवों से नव चयनित 108 ग्राम प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात चुनाव कार्य शुरू हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार, सोहनलाल मेहता, भिखन महतो, सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार लालमणी महतो, गिन्नी वर्मा, पवन कुमार, सेवंती कुमारी कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार सबूर महतो, तारकेश्वर प्रसाद ने अपना का नामांकन पत्र भरा। जिनमें तय समय सीमा के अंदर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार ने अपना नाम वापस लिया एवं अन्य प्रत्याशी चुनाव में डटे रहे। सभी प्रत्याशियों को आपसी सामंजस्य बनाने का मौका दिया गया, परंतु आपसी सामंजस्य नहीं बनने के कारण चुनावी प्रक्रिया में जाना पड़ा।
चुनाव के दौरान कुल 108 मतदाताओं में से 107 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल मेहता को 62 वोट, भीखन महतो को 45 वोट मिले। इस प्रकार सोहनलाल मेहता 17 वोटों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं सचिव पद में गिन्नी वर्मा को 51 वोट, सेवंती कुमारी को 37 वोट, लालमणी महतो को 10 वोट एवं पवन कुमार को 9 वोट मिले। गिन्नी वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेवंती कुमारी को 14 वोटों से हरा कर जीत हासिल की। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर सबूर महतो को 73 वोट, तारकेश्वर प्रसाद को 33 वोट एवं एक वोट रद्द हो गया। इस प्रकार 40 मत से सबुर महतो लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष चुनें गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि सोहनलाल मेहता अध्यक्ष एवं सबूर महतो कोषाध्यक्ष लगातार तीसरी बार बने हैं एवं गिन्नी वर्मा सुनीता देवी के जिला परिषद बनने के बाद बनी है।
मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहनलाल मेहता ने कहा कि जिस प्रकार तीसरी बार हमें कुशवाहा भाइयों ने अध्यक्ष बनाया है। मैं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं और आगें भी समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करूंगा। संगठन को अगले 3 वर्षों में और बेहतर, सशक्त एवं मजबूत बनाने का काम करूंगा।
वहीं सचिव गिन्नी वर्मा ने कहा कि मैं हमेशा समाज के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हूं। इसी का परिणाम है कि मुझे केन्द्रीय कुशवाहा समाज में सचिव पद पर कार्य करने का मौका मिला है। मैं हमेशा समाज हित में सेवा भाव से काम करूंगी।
इस दौरान कोषाध्यक्ष सबुर महतो ने कहा कि जिस आशा विश्वास के साथ हमें कुशवाहा भाइयों ने तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया है इस पर मैं खरा उतरते हुए ईमानदारी से काम करूंगा।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, चुनाव आयोग अध्यक्ष महेन्द्र महतो, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया पारसनाथ महतो, जयनारायण प्रसाद, डॉ बालेश्वर महतो, प्रो. लालदेव महतो, मुकुटधारी महतो, रामसेवक, मुखिया सुलेखा कुमारी, विशेश्वर महतो, पंसस रमनिका कुमारी, कौशल्या देवी, कृतिनाथ महतो, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि अजीत प्रसाद, संजय महतो, बालेश्वर महतो, केदार महतो, श्रीकांत निराला, अशोक महतो, कार्तिक महतो, खेमलाल महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, बासमती कुमारी, रेखा कुमारी, सुरेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।