पतरातु में मुखिया संघ ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
रामगढ़: पतरातू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को मुखिया संघ पतरातू प्रखंड की बैठक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता और पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार के संचालन में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं मुखिया संघ का कार्यकाल पूरा होने पर आगामी 12 जनवरी को संघ के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।
बताया गया कि अंबुजा आवास चयन में राज्य सरकार ग्राम सभा की अनदेखी कर रही है। जिसका मुखिया संघ विरोध करता है और भविष्य में भी राज्य सरकार का यही रवैया रहने पर संघ आंदोलन को बाध्य होगा। वहीं प्रदेश मुखिया संघ के साथ पांच बिंदुओं पर झारखंड सरकार की सहमति बनी थी। लेकिन एक भी बिंदु पर पहल और कार्रवाई नहीं की गई।
बताया गया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्तमान समय में जल मिनार की रिपेयरिंग साफ-सफाई के कार्यों पर रोक लगाया गया है, जिससे पंचायत के लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रतिमान नियम नियमित बैठक नहीं किए जाने पर पंचायतों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
मौके पर किशोर कुमार महतो, प्रीति झा, नूतन सिंह, निधि सिंह, श्यामली माहता, अजय पासवान, अजीत कुमार, सुमन भारती, रीझन देवी, तिलेश्वर साव, गीता देवी, रीता देवी, विजय मुंडा, प्रदीप मांझी, व्यास पांडे, रामनारायण, विजेंद्र मुंडा, जितेंद्र मुंडा, विकास कुमार नायक, संदीप उरांव, आनंद दुबे, सत्यवंती देवी, रानी देवी, सावित्री देवी, जगदीश कुमार साव, किरण यादव मौजूद रहे।
*गुमशुदा – सहायतार्थ नि:शुल्क प्रकाशन