अध्यक्ष शकुंतला देवी और उपाध्यक्ष परमेश्वर गिरी बने

रामगढ़: राजकीयकृत मध्य विद्यालय सौंदा ‘डी’ में बुधवार को सभा कर चुनाव के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सभाध्यक्ष के रूप में पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा शामिल रहे। पर्यवेक्षक सीआरसी ब्रह्मेश्वर सिंह के मार्गदर्शन और प्रधानाध्यापक लाल बिहारी प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 12 सदस्यों का चयन हुआ। इनमें सेशकुंतला देवी को समिति का अध्यक्ष और परमेश्वर गिरी को उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य सदस्यों में रितेश नायक, महेंद्र चौहान, मनोज भुईयां, गीता देवी, शीला देवी, कंचन देवी, शबनम खातून, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, मीनू मुखर्जी शामिल हैं।

मौके पर उप मुखिया संजय भारती, वार्ड सदस्य सुबोध रजक, स्वयं सेवक संतोष रजक, अशोक साव, रवि रंजन, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक रजक, दिलीप कुमार, सुजाता कुमारी, रीता कुमारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!