| 1.25 करोड़ की लागत से दुरूस्त किए जाएंगे चापानल |
रामगढ़: जिले में पेयजल व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए मंगलवार को 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 1000 चापानलों की मरम्मती कार्य का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब औल अनुपयोगी पड़े चापानलों की मरम्मत से आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।
बताया जाता है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित लगभग 1000 चापानलों की मरम्मत का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को लाभ मिलेगा तथा गर्मी के दौरान पेयजल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला प्रशासन सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
