बड़कागांव: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटंगा में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दास के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस दौरान विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, वंदे मातरम्, क्षेत्रीय गीत, संथाली नृत्य एवं नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष अकल मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष बीना देवी, यशोदा देवी, सहायक अध्यापक अनिल कुमार पासवान, रोहित कुमार, उमेश कुमार साव, नागेन्द्र करमाली, आंगनबाड़ी सेविका मुनिया देवी, अंजू देवी, राजेंद्र मुंडा, राज कुमार मुंडा, ललिता देवी, रीता देवी, मुस्कान कुमारी, सुमन कुमारी, मीना कुमारी, कांति कुमारी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, रोशन करमाली, साहिल गंझू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!