रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सौंदा ‘डी’ पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। सौंदा ‘डी’ पंचायत भवन के प्रांगण में पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा ने झंडोत्तोलन किया गया। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी ने मुखिया को अंगवस्त्र द्वारा देकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
इसके पश्चात पंचायत सचिवालय सह प्रज्ञा केंद्र प्रांगण में झंडातोलन किया गया। इस दौरान पंचायत सचिव खुशबू रानी के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर वार्ड सदस्य अंजली देवी, सुबोध रजक, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, अरविंद ओझा, संजय कुमार, स्वयं सेवक संतोष रजक, डिलर देवराज सिंह, प्रज्ञा केंद्र संचालक राजेश चौधरी, कमल क्लब अध्यक्ष मथुरा गिरी, समाजसेवी उमेश साव, किशोरी प्रसाद, बिशुन राम, अमरेश साव, संजय सिंह, भोला राजभर, मो बब्लू, रविन्द्र कुमार, डॉ अवधेश यादव, रामवृक्ष भुईयां, उमेश रजक, ख़ुशी कुमारी, राजाराम सिंह, संजीत चोधरी, मो. शकील, सुदर्शन प्रसाद, सल्लू मियां, बिनोद प्रसाद, रविन्द्र पाण्डेय, बिन्दु देवी, पिंकी कुमारी, संदीप गुप्ता, मुकेश मुखी, राजेश उरांव, संतोष कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय से निकली प्रभातफेरी, प्रधानाध्यापक ने किया झंडोत्तोलन
सौंदा ‘डी’ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने तिरंगे झंडे के साथ प्रभात फेरी निकाली। स्कूल से निकली प्रभात फेरी ने आसपास के कॉलोनी का भ्रमण कर वापस स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने ‘महात्मा गांधी अमर रहे’, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें’, ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद अमर रहें’, सरीखे नारे लगाए।
इसके उपरांत स्कूल के प्रांगण में प्रधानाध्यापक लाल बिहारी प्रसाद ने तिरंगा झंडा फहराया। सभी ने झंडे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। वहीं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने राष्ट्रभक्ति के ओत-प्रोत गीत-संगीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर पर बच्चों के बीच टॉफी और मिठाई बांटी गई।
अंबेडकर भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर सौंदा ‘डी’ के अंबेडकर भवन में सोमवार को गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर समाजसेवी सह एसटी-एससी-ओबीसी इंप्लाईज काउंसिल के महामंत्री रूदल कुमार ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया । झंडोत्तोलन के उपरांत लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
मौके पर उप मुखिया संजय भारती, उमेश रजक, महेंद्र राम, संजय यादव, डॉ अवधेश यादव, विजेंद्र कुमार, रामदेव कुमार, नन्हू साव, मनोज विश्वकर्मा, जितेंद्र राम, रंजीत करमाली, तुलसी, उमेश, रेशम, जोखन राम, संतोष कुमार, रामवृक्ष,आनंद, आकाश, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कोल फील्ड मजदूर यूनियन ने किया झंडोत्तोलन
सौंदा ‘डी’ शनिचर बाजार स्थल पर कोल फील्ड मजदूर यूनियन के बरका सयाल प्रक्षेत्र एरिया सचिव अशोक गुप्ता ने झंडा फहराया। इसके साथ ही सभी ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गया।

मौके पर रमाकांत दुबे, संजय यादव, अर्जुन गोप, गुड्डू झा, रामदेव कुमार, देवकरण यादव, रमाकांत सिंह, उमेश रजक, राम ब्रिज, रंजीत करमाली ,जितेंद्र विश्वकर्मा, सचिन नन्द यादव, विजय जयसवाल, प्रमोद यादव, लक्ष्मी प्रसाद, अविनाश, सचिन, बबलू अनूप, शशिकांत, आनंद, डॉ. अवधेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

