रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा झंडा फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमीषा कुमारी के द्वारा भाषण, जागृति कुमारी के द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही जिला एवं राज्य स्तरीय गतिविधि में भाग लेने वाले संध्या कुमारी, सुजल कुमार, आकाश भोक्ता, आकाश मुंडा, नम्रता कुमारी, सना प्रवीण, आयशा फातमा, रेहान अंसारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके प्रमुख रूप से पंचायत समिति सदस्य विजय साव, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मेरी एड्रिना मिंज, लाल बिहारी, सुरेश रजक, शिक्षक रंजीत राम, संजीत राम, रविन्द्र कुमार दुबे, रविन्द्र प्रसाद, अर्जुन कुमार बाउरी, नव कर, मुकेश कुमार प्रजापति, वंदना कुमारी, कुमार प्रत्यूष, मोनिका कुमारी सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!