रामगढ़: पतरातू में सोमवार को गणतंत्र दिवस के हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। जहां शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं सरकार विभागों समेत राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने झंडोत्तोलन किया।

पतरातू प्रखंड मुख्यालय में कौशल्या देवी ने किया झंडोत्तोलन 

गणतंत्र दिवस के ऐपर पतरातू प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। इसके उपरांत वक्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, उप प्रमुख बबीता पांडेय, पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, विजयलक्ष्मी सिंह, प्रखंड प्रधान सहायक चितरंजन कुमार, अंचल प्रधान सहायक सदस्य करमाली, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार सिंह, सुमित कुमार, संजय मिश्रा सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में गौरव गोस्वामी ने किया झंडोत्तोलन 

पतरातू अनुमंडल पुलिस कार्यालय परिसर में अनुमंडल पुलिस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इसके साथ ही सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। साथ ही देश के वीर शहीदों और महापुरुषों के सम्मान में नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, पुलिस अंचल निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप रजक, विक्रम तिग्गा, जसमुद्दीन अंसारी, रेणुका कुमारी दास, अर्जुन ठाकुर, सीडीपीओ कार्यालय रीडर राकेश पांडेय, सुनील कुमार, सशस्त्र बल के जवानों के साथ समाजसेवी मनमोहन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

पतरातू थाना में पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया झंडोत्तोलन 

गणतंत्र दिवस पर पतरातू थाना परिसर में अंचल पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

समारोह में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप रजक, विक्रम तिग्गा, जसमुद्दीन अंसारी, रेणुका कुमारी दास, अर्जुन ठाकुर, विष्णु कुमार, अनूप सिंह, सरवन कुमार यादव, फिरोज खान, शेर अली, नीरज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पतरातू के भगत सिंह चौक पर हुआ झंडोत्तोलन 

शहीद भगत सिंह चौक पर पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और और अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। अवसर पर सभी ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पतरातू मुखिया गिरिजेश कुमार, शहीद भगत सिंह चौक अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, लखन साहू, रविंद्र गुप्ता, संतोष कुमार, अशोक पाठक, लालमणि चौधरी, राजू पांडेय, विकास कुमार, मनोज साहू, रंजीत ठाकुर एवं अनन्या भारती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शान से लहराया तिरंगा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही ने तिरंगे को सलामी दी और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, पतरातू प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडे, मुखिया बृजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता एवं विजयलक्ष्मी सिंह, एएनएम रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, रेखा चौधरी, अजय राज, प्रवीण कुमार (बीडीएम), अमरनाथ, सुरेंद्र प्रसाद महतो, राजकुमार राम, विवेक भंडारी सहित स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य  उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!