रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन परिसर में रविवार को मुखिया अजय पासवान ने पंचायत वासियों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। अवसर पर मुखिया द्वारा झंडातोलन किया। इसके साथ ही सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत मिठाइयां बांटी गई और सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

मौके पर उप मुखिया संजीत राम, पंचायत सचिव सावित्री कुमारी,पंचायत समिति दीपक भुईयां, वार्ड सदस्य किरण तिवारी,सुनीता देवी, आशा देवी,सेविका सुमित्रा देवी अंजली हालदार अंजली देवी मंजू देवी मानती देवी पुष्पा पासवान मिताली बोस शोभा देवी, पम्मी देवी,विमला देवी,रीना देवी,विजय पासवान,अरविंद तिवारी, लाली करमाली,शिव शंकर भुईयां, रवैल एक्का, शंकर राम, विष्णु साव, बागेश्वर करमाली, राजेंद्र करमाली, भोला कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!