उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा मे विस्थापित समिति के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में न्यू बारटोला, पोटंगा, परगढा, बड़कीटांड, जोजोटोला, मुर्गाटोला, भुरकुंडवा, रस्काटोला, गंधौनिया, डेरकाटोला, गेराटोला, कर्माटिल्हा आदि गाँव से महिला पुरुष शामिल हुए।विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा अध्यक्ष सूरज बेसरा के द्वारा झंडोतोलन किया गया और झंडे को सलामी दी गई। इसके साथ ही सभी ने राष्ट्रगान गाया गया।

अवसर पर सूरज बेसरा ने कहा कि आज़ादी के बाद संविधान बनने मे 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा और अंततः 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। तब से हमलोग प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। यह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराने और देश के वीर शहीदों को बलिदान को याद करने का महान अवसर है।

मौके पर विस्थापित समिति संरक्षक सह केंद्रीय सदस्य झामुमो सोनाराम मांझी, सचिव जीतन मुंडा, कोषाध्यक्ष सह विस्थापित नेता संजय करमाली, विश्वनाथ मांझी, गणेश गंझु, जिला उपाध्यक्ष झामुमो मोहन सोरेन, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, उप मुखिया रविंद्र सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, गिरधारी प्रजापति, महावीर मुर्मू, लेचा मांझी, त्रिलोक सोरेन,जुरा सोरेन, मनुलाल सोरेन, पप्पू हांसदा, सहदेव मांझी, राजेन्द्र मुंडा, कामेश्वर मुंडा, राजेंद्र गंझु, पंकज हेम्ब्रोम, प्रेम सोरेन, आनंद बेसरा, विजय सोरेन, सुखराम बेसरा, बिनोद सोरेन, अजय बेसरा, अजय करमाली, अजय मरांडी, दिनेश टुडू, अजय गंझु, दिनेश मुंडा,बंशीलाल मुर्मू,अनुज मुंडा, लालधारी मुर्मू, सुधन मांझी, मोतीलाल मांझी, राकेश बेसरा, योंगा किस्कू, लीलमुनी देवी, डोरको देवी, सरिता देवी, बुधनी देवी, कपूरमुनी देवी, तलमी देवी, मानिता देवी, लक्ष्मी हांसदा, अबिता बेसरा, कविता मरांडी, ललिता देवी, गुंजा किस्कू, तेरेषा बेसरा, लीलमुनी टुडू, तालामुनी देवी, रौशनी देवी, कर्मी मरांडी, सुनीता देवी, उषा देवी,मोनिका मुर्मू,बसंत मांझी, संजय हेम्ब्रोम, नरेश सोरेन, सुनील सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!