रामगढ़: भुरकुंडा थाना ग्राउंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक डमरू महतो ने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी। वहीं स्कूली बच्चों के बीच टॉफी और मिठाई बांटी गई।

कार्यक्रम के दौरान जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के उतरी छोटानागपुर प्रमंडल महासचिव जयबिन्द कुमार महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव राजरानी देवी,ने बच्चों को संविधान में प्रदत्त नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी। साथ ही सत्य, निष्ठा और ईमानदारी का महत्व बताते हुए विचारों को साझा किया।

मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव राजरानी देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के फ़िरदौस आलम, शिक्षक अशोक कुमार राय, सतीश कुमार, इलियास मिंज, जैसिंग लकड़ा, प्रिया साहू, मोबिन सहित, रायमुनी देवी, शांति देवी सहित अन्य शामिल रहे। 

 

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!