Retired IPS Rajeev Ranjan Singh joins BJPRetired IPS Rajeev Ranjan Singh joins BJP

रांंची: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजीव रंजन सिंह के साथ कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

अवसर पर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि संगठन उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। राज्य में फैलते भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए भाजपा को मजबूत किया जाएगा।

बताते चलें कि पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह 1992 में राज्य पुलिस सेवा पास कर डीएसपी बने और 2006 में आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्हें प्रोन्नति मिली। मूल रूप से पलामू के रहनेवाले राजीव रंजन सिंह सेवाकाल में झारखंड के कई जिलों के डीएसपी और एसपी सहित कोल्हान प्रमंडल के आईजी रह चुके हैं।

राजीव रंजन सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण करनेवालों में आरपी सिंह, दीपक कुमार, अमित खंडेलवाल, राजन सहाय, अशोक कुमार, शैलेश कुमार, घनश्याम गोस्वामी, विनोद सिंह, रमाकांत सिंह, बलविंदर सिंह, जगतार सिन्हा, अशोक सिंह मुंडा, अशोक कुमार साह,  संतोषी साहू,  शंकर चौधरी, अनिल कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, कैलाश शर्मा, अंकित कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!