रामगढ़: सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई औल प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने सभी कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय उपलब्धता की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि जिन केंद्रों पर एएनसी का प्रतिशत कम है उसे सुधार लाने का प्रयास किया जाय और निर्धारित दिनों के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी एएनसी किया जाय। कार्य स्थल पर सभी एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपने ड्रेस कोड में अपने संस्थान में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावे सभी कमियों को कार्य अवधि के दौरान पूरे समय कार्यालय में रहने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कुल प्रसव के आकड़ों का सही मिलान करने और कमियों पर विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया, सहियाओं के माध्यम से निरतंर निगरानी करने और इसकी जांच करने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन ने टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने के साथ ही कई अन्य निर्देश भी दिए । वहीं उन्होने अंत में बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सरकार की एक मुख्य योजना है। अतः राज्य निदेशानुसार बिना आभा संख्या के एनसीडी सक्रीनिंग नहीं की जायेगी इसलिए सभी रोगियों का आभा कार्ड बनाना अनिवार्य है।

 

By Admin

error: Content is protected !!