नीतीश भारती

लातेहार: जिले में संचालित जनजातीय एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आईटीडीए, जेटीडीएस, कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभुकों तक पहुंचाया जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।धरती आबा अभियान के तहत टीएमएमसी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान एवं आयुष्मान कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!