रामगढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-रांची नेशनल हाईवे पर चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार की सुबह कार्गो कंटेनर और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे आग लग गई। जिससे कंटेनर के केबिन में फंसकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आता कंटेनर ( TS 07 UE 8693) चुट्टुपालू घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा टकराया। जिससे कंटेनर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। इस दौरान केबिन में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी के बीच जाम की स्थिति बन गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। मामले की सूचना पर रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस जाम हटाने की कवायद में जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान और वाहन के मालिक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

By Admin

error: Content is protected !!