रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत के नीचे धौड़ा में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर के छत की ढलाई का कार्य संपन्न हुआ। अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच बरामदे की छत ढलाई का शुभारंभ किया। इसके उपरांत स्थानीय लोगों और मजदूरों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष विजय राम, सचिव अरूण राम, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में ढलाई कार्य संपन्न हुआ।

मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया अजय पासवान, पंसस दीपक भुईयां, उप मुखिया संजीत राम, योगेश दांगी, संजय मिश्रा, सतीश मोहन मिश्रा, प्रह्लाद पांडेय, गोपाल करमाली, पप्पू सिंह, मुकेश पांडेय, सत्यनारायण कुमार, पिंटू सागर, अनिल सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!