तोपचांची। धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नवाडीह में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं राम कथा की शुरूआत हो गई। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओ में सुबह से ही उत्साह देखा गया।
सुबह यज्ञ स्थल से यज्ञाचार्यों ने मंत्र उच्चारण के साथ महिलाओं एव युवतियों को कलश दिया गया फिर धार्मिक उद्घोष और जयकारों के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा करीब चार किलोमीटर की यात्रा कर कतरी जोरिया पहुंची जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित किया गया।
कलश यात्रा में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कलश यात्रा में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण से माहौल भक्ति में हो गया।
इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने यज्ञ में स्थापित देवी – देवताओं का पूजन किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ के आयोजन से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गांव का माहौल सात्विक होता है और लोगों में सकारात्मक सोच का विकास होता है। गांव में इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होना सौभाग्य की बात है।
अवसर पर गेंदनावाडीह उपमुखिया छाया देवी, संतोष महतो, आकाश सिंह, धनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, कार्तिक महतो, राम नरेश महतो, त्रिपुरारी सिंह, गोविंद महतो, बासुदेव सिंह, ब्रजमोहन राम, सुमन मिश्रा, ईश्वर महतो, डोमन महतो, सोनू चौधरी, हीरा लाल तुरी, उमेश महतो, आदि उपस्थित हुए।