रामगढ़: एस. एस. डीएवी पब्लिक स्कूल सयाल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सयाल परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शंभू शरण सिंह के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया और सलामी दी गई। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, विनोद मिश्रा, रामविलास यादव, कुंदन कुमार, संतोष सिंहा, बृज किशोर पासवान, नवीन सिंह, ओम प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि और विद्यालय प्राचार्या ने अपने स्वर्णिम शब्दों से गणतंत्र दिवस के महत्व और हरेक नागरिक के कर्त्तव्यों के बारे में बताए। इस कार्यक्रम में एस. एस. डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्हे बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृति, नागपुरी, कथक, बंगाली नृत्य, हिंदी, अंग्रेजी भाषण, ईश्वर, प्रकृति, देशप्रेम से संबंधित नृत्य देशभक्ति स्टंट, बाल विवाह के विरुद्ध एक नाटक, संविधान की प्रस्तावना,आदि का बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के हरेक क्षण का बहुत ही सराहना किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं का भी बहुत ही सराहनीय योगदान रहा जिसमे विद्यालय प्रबंधक अब्दुल मजीद, प्राचार्या नीलम कुमारी, कल्याण रॉय, आसीफ हुसैन, रीना कुमारी, ललिता एक्का, अमान अख्तर, अशोक कुमार, इमरान आलम, अब्बाश अंसारी, सरिता कुमारी, सुमन कुमारी, निशि कुमारी साधना कुमारी, नाज़िया परवीन थे।

By Admin

error: Content is protected !!