हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय में शंत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी ने की। जबकि संचालन जिला महामंत्री रणजीत कुमार और पप्पू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी कमलेश राम शामिल हुए। जिन्हें पुष्प गुच्छ और माला देकर सम्मानित किया गया।
अवसर पर मुख्य अतिथि कमलेश राम ने संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है। सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। कार्यक्रम को प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप और वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया।
मौके पर कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक लखन राम हरि, जिला महामंत्री रणजीत कुमार, पप्पू पासवान, इंद्रनारायण कुशवाहा, तनवीर अहमद, शंकर कुमार दास, प्रवीण पासवान, सरवन पासवान, राजकुमार दास, बेबी देवी, सोनी देवी, ममता देवी, साधना देवी, रामू राम, अशोक राम, पिंटू कुमार, कुंदन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

