Saint Shiromani Ravidas Jayanti celebrated with pomp in SayalSaint Shiromani Ravidas Jayanti celebrated with pomp in Sayal

रामगढ़: अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिले के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, विशिष्ट अतिथि खजांची राम, वीरेंद्र पासवान, कृष्णा साव, बालेश्वर करमाली, अनूप कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, रामश्रेय राम, झिंकू राम, रामबाबू राम, मो. इरफान, उप मुखिया विमलेश कुमार, जयविंद कुमार उपस्थित थे।

सर्वप्रथम पूजा समिति के द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया मौके पर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिलें के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास का जन्म माघ मास की पूर्णिमा तिथि संवत 1388 को हुआ था। इनके पिता का नाम राहू और माता का नाम करमा था। इनकी पत्नी का नाम लोना बताया जाता हैं। इन्हें संत रविदास, गुरु रविदास, रैदास, रूहिदास और रोहिदास जैसे कई नामों से जाना जाता हैं। रविदास जयंती और माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्ति कालीन संत और महान समाज सुधारक थे। संत रविदास ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है। पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं अवसर पर पूजा समिति के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बृज किशोर पासवान के द्वारा फीता काटकर किया गया। भक्ति जागरण भारती म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें गायक सिद्धार्थ कुमार मासूम, गायिका प्रिया सोनी, लेखक भारती सुरेंद्र प्रसाद, ढोलक सतीश, पैड मनोज, की-बोर्ड रितेश, बैंजो टिंकू, बिजेंदर, आयुष राज के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक सुनील कुमार, दूधेश्वर राम, अध्यक्ष फुचू प्रसाद, उपाध्यक्ष बजरंग राम, भोला रविदास, सचिव बालचंद राम, उपसचिव सुचित राम, कोषाध्यक्ष रामजी राम, संगठन मंत्री सरविंद कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला मेहरा, विजय कुमार, विसर्जन राम, संजय राम, रंजीत कुमार, कृष्णा कुमार, रोहित, विकास, राजनाथ, अमित कुमार रवि, बालचंद राम, प्रदीप कुमार दास, बृजनंदन राम, अरुण कुमार, सुनील कुमार, अरविंद राम, रंजीत राम, लक्ष्मण राम, रितेश राम, शान, शशि चौहान, परमजीत कौर, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, रविंद्र दास, नंदू राम, अशोक राम, लक्ष्मी राम, इंदर प्रसाद, जितेंद्र सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!