रामगढ़: संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती रविवार को भुरकुंडा अंबेडकर स्थल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अंबेडकर विकास विचार मंच के तत्वाधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम पुरोहित शिवनंदन दास और पुजारी ज्ञानी राम ने पुजा संपन्न कराई हवन के उपरांत अंबेडकर की श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम शामिल हुए। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज की उन्नति और समृद्धि में भागीदारी निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष बालेश्वर राम और संचालन सचिव राजन राम ने किया।

मौके पर भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, आजाद भुइयां, जगरनाथ पासवान, विजय राम, महेंद्र राम, दिनेश राम, बालकिशुन राम, कंचन दास, बबलू राम, कर्मवीर राम, गोपेश्वर राम, ओमप्रकाश राम, टिंकू कुमार राम, महावीर राम, शिवकुमार राम, विजय मेहरा, राजकुमार दास, किशोर कुमार, अरविंद राम, प्रकाश राम सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!