कोडरमा: समर्पण संस्था के द्वारा डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ढोढाकोला पंचायत में प्रारंभिक बाल देख-रेख एवं संरक्षण पर चर्चा हेतू सी-20 चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य द्रोपदी देवी, सेविका गीता देवी, सहिया रेणू देवी, क्रेच कार्यकर्ता कलवा देवी एवं गुड़िया देवी उपस्थित थे।
मौके पर वार्ड सदस्य द्रोपदी देवी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एक बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसपर चर्चा करना बहुत हीं आवश्यक है। लोग जागरूक होंगे तभी कुपोषण मुक्त गांव बना सकते हैं। वहीं सहिया ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक देखभाल उसके घर से होती है जहां उनके माता पिता एवं अभिभावकों को ज्यादा केयर करने की जरुरत है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को समय-समय पर टीकाकरण करवाना बहुत हीं आवश्यक है। इससे मां और बच्चें दोनों स्वस्थ रहते हैं।
क्रेच कार्यकर्ता कलवा देवी ने कहा कि बच्चें ज्यादातर देखकर सीखते हैं इसलिए हम सभी को अच्छे से साफ सफाई के साथ रहना चाहिए ताकि बच्चें भी स्वच्छता के प्रति सावधानियां बरतेगें। उन्होंने सभी से अपील किए कि अपने आस पास भी साफ सफाई रखें ताकि मक्खी, मच्छर, कीड़ा या अन्य कीटाणु न फैले। इससे सभी लोग कम बीमार पडेंगे।
समर्पण के परियोजना समन्वयक शंकर लाल राणा ने कहा कि सी-20 चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, बहुत से परिवार ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाते हैं। क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत हीं आवश्यक है।
चौपाल का संचालन समर्पण के उमेश कुमार ने किया। मौके पर मुख्य रूप से समर्पण के संतोषी देवी, बबिता कुमारी, सीमा कुमारी, गुडिया देवी, शीला देवी, कंचन देवी, पुष्पा कुमारी, शिल्पी देवी, रीना देवी, गजेंद्र सिंह, रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे।