रांची: श्रावण माह की अंतिम सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती की गई। अवसर पर  नवदुर्गा के के स्वरूप में डैजल डांस एकेडमी के बच्चे, समिति सदस्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इसके साथ ही भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूरी-सब्जी, खीर और हलवा का वितरण किया गया। महाआरती आयोजन समिति के अध्यक्ष नंद किशोर चंदेल ने बताया कि श्रावण की सोमवारी को अलग-अलग तरीकों से महाआरती की जाती आ रही है। 

संध्या महाआरती में मनीषा सिंह, संजय पांडे, शंकर दुबे, आयोजक नन्द किशोर सिंह चंदेल, मनीष सिंह, उज्जवल कुमार सिन्हा, लखन कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, मंटू पांडे, मुरारी मंगल, कविता वर्मा, आशीष पाठक, डॉक्टर मुकेश सिंह, सोनाली भट्टाचार्य, शिल्पी कुमारी वर्मा, सुरेंद्र साहू, रेखा साव, रेणु सिंह, जीतेन, धीरज यादव, गीता देवी, संध्या देवी, अमूल्य सिंह पिंटू, संजीत सिंह, सतीश कुमार सिंह, सुनीता सिंह, रागिनी, टीके मुखर्जी, रीता दूबे, साधना कुमर, अर्चना चौबे, राजू सिन्हा, अजय सिंह, अविचल सिंह, अमूल्य कुमार पिंटू, अभिषेक गोस्वामी, शीला उरांव, अनीता देवी, पूजा सिंह, सुमन सिंह, सोनी चौरसिया, सोनी देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, प्रियंका कुमारी, संगीता सिन्हा, सुजल सोनी, स्नेहा, देव प्रकाश, रामाज्ञा सिंह, प्रत्युष कुमार झा शामिल रहे। 

दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि 

झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर समिति के लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर भगवान महादेव से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके संघर्षों को याद करते हुए दुख प्रकट किया गया। 

 

By Admin

error: Content is protected !!