रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया अजय पासवान के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सेनेटरी पैड का वितरण किया। पंचायत की सैकड़ों महिलाओं और किशोरियों को सीसीएल के सौजन्य से उपलब्ध सेनेटरी पैड देते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अवसर पर मुखिया अजय पासवान ने कहा कि माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग कई बिमारियों से बचाता है। किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य और हाइजीन के मद्देनजर सेनेटरी पैड का उपयोग जरूरी है। इसे लेकर समाज को जागरूक होने की जरूरत है।

मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह की उपासना देवी , पम्मी देवी,पुनम देवी, अंजली देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, रीता देवी सुनीता,संजू देवी , पूर्वी देवी, रूपा देवी,विमला देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, रानी,कोमल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

By Admin

error: Content is protected !!