रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने उनके आवास पर मुलाकात की। संजीव बेदिया ने बुके देकर उन्हें विधायक बनने की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान घंटे भर हुई बातचीत के दौरान पार्टी कल्पना सोरेन ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। हजारीबाग जिला में संगठन को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर एक बूथ को मजबूत करना है जिससे आगामी विधानसभा में झामुमो की पूर्ण बहुमत से सरकार बन सके।
संजीव बेदिया ने कहा कि पार्टी संगठन मजबूती को लेकर सभी कार्य किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। झारखंड में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी।