कोडरमा: समर्पण के द्वारा ढोढाकोला पंचायत के कुशाहना गांव में गठित चंदा महिला समूह के बीच मुर्गी का चूजा एवं चिक फिड सामग्रियां वितरण किया गया। समूह की अध्यक्ष टिंकू देवी ने कहा कि हमलोग एक समूह का गठन किए, किन्तु हमारे क्षेत्र में ढीबरा चुनने के अलावा रोजगार का दूसरा कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में हमलोग समूह के सभी सदस्य बैठक कर मुर्गी पालन करने का निर्णय लिये। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए समर्पण संस्था हम सभी को मदद कर रही है।

इस दौरान वार्ड सदस्य गुड़िया देवी ने कहा कि मुर्गी पालन करके हमारे गांव की चंदा महिला समूह के सदस्य आर्थिक रूप से मज़बूत होंगे। उन्होंने कहा कि समर्पण के द्वारा यह एक सराहनीय पहल है।

वहीं समर्पण के परियोजना समन्वयक शंकर लाल राणा ने कहा कि गांव में भी छोटे स्तर पर मुर्गी पालन कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समूह की सभी सदस्यों के दक्षतावर्धन के लिए जल्द ही संस्था द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस दौरान समर्पण के उमेश कुमार, समाज सेवी प्रमुख सिंह, चंदा महिला समूह की बेबी देवी, क्रांति देवी, प्रमीला देवी, अर्चना देवी, सुनिता देवी, आरती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!