उरीमारी (हजारीबाग): संथाल समाज दिशोम मांझी परगना कर्णपुरा परगना की बैठक प्रखंड मांझी हड़ाम सूरज बेसरा के आवास में बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड मांझी हड़ाम सूरज बेसरा एवं संचालन मोहन सोरेन ने किया। बैठक में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के दिशोम परगना सोनाराम मांझी उपस्थित थे। 

मौके पर दिशोम परगना सोनाराम मांझी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कि अपने सामाजिक संगठन संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के 28वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आगामी 30 मई 2024 दिन गुरुवार को हेसागढ़ा बुध बाजार फुटबॉल मैदान में अपने परंपरागत भेष-भूषा, परिधान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 

बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के जतरू बेसरा, बिरसा हेम्ब्रोम, जगदीश हंसदा, सुखदेव हंसदा, विश्राम सोरेन, राजेश टुडू, मनु लाल सोरेन, बिका मुर्मू, सुरेश सोरेन, धनीराम सोरेन, राजेंद्र सोरेन,  बिनोद बेसरा, महादेव हंसदा, विजय सोरेन, असबीर मरांडी, दसई टुडू, लूसा मांझी, रविंद्र सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम, सुखराम बेसरा, पप्पू लाल टुडू, अजय बेसरा, बंशी मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!