बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना, कर्णपुरा परगना के पोटंगा पंचायत कमेटी की बैठक भुरकुंडवा (नीम टोला) स्थित बिनोद हेम्ब्रोम के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मांझी हड़ाम बिनोद हेम्ब्रोम एवं संचालन पंचायत जोगवा उदान सोरेन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कर्णपुरा परगना के मांझी हड़ाम सूरज बेसरा एवं केंद्रीय सोहोत पाराणिक विश्राम सोरेन उपस्थित थे।

बैठक में पंचायत कमेटी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं पोटंगा पंचायत कमिटी की अगली बैठक आगामी 15 अक्टूबर 2023 को जोजो टोला प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रखी गई है। जिसमें कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं पोटंगा पंचायत के सभी 22 गांव के मांझी हड़ाम, पाराणिक, जोगवा, नायके, कुड़म नायके उपस्थित होंगे।

बैठक में सोहोत मांझी हड़ाम रैना मांझी, लालधारी मुर्मू, सोहोत पाराणिक बंशी मुर्मू, सोहोत जोगवा आनंद बेसरा, संनूलाल बेसरा, नायके राजेंद्र सोरेन, पप्पूलाल मांझी, प्रेम सोरेन, रमेश मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!