बड़कागांव : संथाल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना की बैठक प्राथमिक विद्यालय अम्बाटोला में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष महादेव हंसदा एवं संचालन प्रखंड सह सचिव संजय कुमार टुडू ने किया। बैठक में आंगो पंचायत कमिटी के अध्यक्ष महादेव हंसदा, सचिव दशाई टुडू, कोषाध्यक्ष जगदीश टुडू एवं संगठन मंत्री मिसिरलाल मरांडी को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि संथाल समाज की मजबूती को लेकर प्रत्येक गांव, पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। जिसे सरकारी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लोगों में जागरूकता हो, दलालों से संथाल भाईयों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्कृति को बढ़ावा देने, ओलचिकी लिपी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, सरना स्थल का चाहरदीवारी निर्माण, मांझी हाउस निर्माण करने को लेकर संथाल समाज दिशोम मांझी परगना को मजबूत किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सूरज बेसरा, मोहन सोरेन, सन्नी सोरेन, संजय कुमार टुडू, बिनोद हेम्ब्रोम, महादेव हंसदा, अजय बेसरा, बिनोद बेसरा, जगदीश मांझी, रोहोड़ मांझी, बुधन मांझी, संजय मरांडी, संजुल हंसदा, सिकेन्द्र किस्कू, हीरा हंसदा, दशाई टुडू, सुरेन्द्र हंसदा, शर्मा मांझी, अकला हंसदा, उदन सोरेन, मोसद हंसदा, जगदीश मांझी, मिश्रीलाल मांझी, महाबीर हंसदा, अजय बेसरा, बिनोद सोरेन, सुखलाल मांझी, जीतराय हेम्ब्रोम, संजुल हेम्ब्रोम सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!